ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
अभिनेता की तरह बोलते हैं प्रधानमंत्री मोदी: सोनिया गांधी
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2018 5:43:47 PM
अभिनेता की तरह बोलते हैं प्रधानमंत्री मोदी: सोनिया गांधी

 बीजापुर। कर्नाटक में चुनाव प्रचार चरम पर है और सभी दलों के दिग्गज नेताओं ने मैदान संभाल रखा है। इस क्रम में आज पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी करीब दो साल बाद बीजापुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक की महान धरती को नमन करती हूं। उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया सरकार ने हर वर्ग के लिए बेमिसाल काम किया। सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तंज कसते हुए आज कहा कि भले ही वह अच्छे वक्ता हैं लेकिन यह भी सच है कि लच्छेदार भाषण से जनता का पेट नहीं भरता। 

 
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए गांधी ने अपनी पहली चुनावी जनसभा की जिसमें उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कामकाज की तारीफ करने के साथ मोदी पर जमकर निशाना साधा।  उन्होंने कटाक्षपूर्ण लहजे में कहा मोदी को गौरव है कि वह अच्छा भाषण देते हैं। मैं सहमत हूं। वह अभिनेेता की तरह बोलते हैं। अगर भाषण देश का पेट भरता है तो मैं उनसे भी अच्छा भाषण दे सकती हूं। केवल भाषण से कुछ नहीं होता। भाषण से मरीज का स्वास्थ्य ठीक नहीं हो सकता, इसके लिए अस्पताल चाहिए। भाषण से किसान को राहत नहीं मिल सकती इसके लिए सुविधाएं चाहिए। भाषण से रोजगार नहीं मिलता इसके लिए संकल्प की जरूरत होती है।
 
पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने बीजापुर और आसपास के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया था। यहीं कारण है कि सोनिया गांधी इसी इलाके में रैली कर पार्टी के पिछले प्रदर्शन को बरकार रखना चाहती होंगी। जानकारी के मुताबिक, सोनिया ने पिछली बार 2 अगस्त 2016 को वाराणसी में रोड शो किया था। उसी दौरान तबीयत खराब होने के बाद चुनाव प्रचार से दूरी बना ली थी। वहीं, राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद भी यह पहली बार है, जब सोनिया चुनाव प्रचार करने जा रही हैं। 71 साल की सोनिया ने इससे पहले पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर (फरवरी-मार्च 2017), गुजरात और हिमाचल प्रदेश (दिसंबर 2017), त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड (फरवरी 2018) में प्रचार नहीं किया था। सोनिया 1998 में सक्रिय राजनीति में आई थीं और यह पहला मौका है जब वे इतने लंबे समय तक चुनाव प्रचार से दूर रहीं। उन्होंने 11 जनवरी 1998 में अपना पहला चुनावी दौरा किया था। तब तमिलनाडु में एक रैली को संबोधित किया था।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS