ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कर्नाटक चुनाव: आज रैली को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2018 11:20:41 AM
कर्नाटक चुनाव: आज रैली को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, राज्य में जहां भाजपा के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाल ली है। वहीं, अब कांग्रेस भी प्रचार के लिए सोनिया गांधी को मैदान में लेकर आ रही है। आज सोनिया गांधी बीजापुर में शाम 4 बजे कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करेंगी। पिछले दो सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब सोनिया गांधी किसी चुनावी सभा में हिस्सा लेने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने वाराणसी में चुनावी रैली को संबोधित किया था। अभी तक वे चुनाव प्रचार से दूर थीं, लेकिन अब यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार से दूर रहने के फैसले को उलट दिया है।
 
आज कर्नाटक में सोनिया गांधी के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रैली को संबोधित करेंगे। मोदी अपने चुनावी प्रचार अभियान के अंतिम दौर की शुरुआत सुबह करेंगे, जबकि सोनिया एक मात्र चुनावी जनसभा को शाम को विजयपुरा में संबोधित करेंगी। प्रधानमंत्री आज कोप्पल और बेंगलुरु में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
 
जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी बीजापुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। राहुल गांधी के कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बार है, जब सोनिया गांधी चुनाव प्रचार करने जा रही हैं। इससे पहले पूर्वोत्तर में हुए तीन राज्यों के चुनाव में उन्होंने पूरी तरह से खुद को अलग रखा था।
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS