राष्ट्रीय
संकट के दौर से गुजर रहा है देश : मनमोहन सिंह
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2018 1:51:05 PMनई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव प्रचार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, मोदी सरकार के काम की वजह से आम जनता का बैंकिंग सिस्टम में भरोसा कम हुआ है। हाल में देश में हुई कैश की किल्लत को रोका जाना चाहिए था। मोदी सरकार के फैसले देश के लिए सही नहीं हैं। बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय माहौल के बावजूद देश में विकास दर गिरी है। देश इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बेंगलुरु में कहा कि देश इस वक्त मुश्किल घड़ी का सामना कर रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दो भारी गलतियां की। इसमें पहली नोटबंदी और दूसरी जीएसटी को गलत ढंग से लागू करना। अर्थव्यस्था के लिए किए गए इन फैसलों के कारण देश में लघु और मध्यम सेक्टर को सबसे बड़ा नुकसान हुआ। इसी कारण देश में लोगों को हजारों रोजगार गंवाने पड़े। उन्होंने कहा कि देश में बैंकिंग घोटाले 1.1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 4 साल में सिर्फ यूपीए सरकार की सफलता को ही भुनाया है। सही निर्णय लेने की बजाय उन्होंने सिर्फ इस बात पर ध्यान दिया कि ये दिक्कतें कैसे आईं।