ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के लिए तो केवल एक ही मंत्र है ' बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया' : प्रधानमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 5/5/2018 5:02:07 PM
कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के लिए तो केवल एक ही मंत्र है ' बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया'  : प्रधानमंत्री

बंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब प्रचार का आक्रामक दौर शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। पीएम मोदी लगातार कर्नाटक में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले गुलबर्गा और बल्लारी के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बंगलुरु में चुनावी रैली को संबोधित किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली में कांग्रेस को निशाने पर लिया। गडग की रैली में उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा नतीजों के बाद कांग्रेस पीपीपी में बदल जाएगी। इसका मतलब समझाते हुए उन्होंने कहा कि नतीजों के बाद कांग्रेस, पीपीपी कांग्रेस बन जाएगी। यानी पंजाब, पुडुचेरी और परिवार कांग्रेस। गडग में पीएम मोदी बोले कि कर्नाटक में ऐसी सरकार बैठी है, जो सोती ही रहती है। हमने सपना संजोया है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो और सबके पास घर हो।

 

शिवमोगा: पीएम मोदी ने कहा, शिवमोगा के साथ मेरा विशेष नाता रहा है। मैं राजनीति में काफी देर से आया। साल 1991 में कन्याकुमारी से कश्मीर तिरंगा यात्रा लेकर निकले थे, तो मुझको शिवमोगा को संबोधित करने का पहली बार मौका मिला था। यह पहला अवसर था, जब मैंने इतनी बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। उस दिन शिवमोगा ने मुझे जो प्यार दिया था, उसको मैं कभी भूल नहीं सकता हूं। उस समय कर्नाटक प्रांत ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए केसरिया वाहनी बनाई थी।

 

गडग : गडग की रैली में मोदी ने कहा, कर्नाटक विधानसभा नतीजों के बाद कांग्रेस पीपीपी में बदल जाएगी, इसका मतलब समझाते हुए कहा। नतीजों के बाद कांग्रेस, पीपीपी कांग्रेस बन जाएगी। यानी पंजाब, पुद्दुचेरी और परिवार कांग्रेस। चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी को पीपीपी कांग्रेस पार्टी बनाने का काम भी कर्नाटक के लोग करेंगे। यानी चुनाव के बाद कांग्रेस पंजाब, पुद्दुचेरी और परिवार तक सिमट जाएगी।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के लिए तो केवल एक ही मंत्र है ' बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया' और मुख्यमंत्री जी ने तो कहावत ही बदल दी उनका मंत्र है ' बाप भी बड़ा, भैया भी बड़ा मगर उससे भी बड़ा रुपैया, सिद्धा रुपैया'.  कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे कर्नाटक में वसूली माफियाओं का बहुत बड़ा नेटवर्क खड़ा किया हुआ है। उन्होंने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस ने अपना सबकुछ दांव पर लगाया है, चुनाव जीतने के लिए आज कांग्रेस छटपटा रही है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को यहां के जंगलों में ऐसी जड़ी बूटी मिल गई, जिससे उन्‍हें लगता है इससे पूरे देश में कांग्रेस को जिंदा रखा जा सकता है। भ्रष्टाचार कांग्रेस के जीवित रहने के लिए जरूरी है। 

 

 

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS