ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कर्नाटक चुनाव : मतदाताओं को लुभाने आज से मैदान में उतरेंगे राहुल
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2018 11:15:40 AM
कर्नाटक चुनाव : मतदाताओं को लुभाने आज से मैदान में उतरेंगे राहुल

बंगलुरू। कर्नाटक में चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चूका है। कांग्रेस और भाजपा सहित कई राजनीतिक दलों ने ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की मैराथन रैलियों के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ताबड़तोड़ रैलियां होंगी। कांग्रेस अध्यक्ष आज उत्तर कर्नाटक में रैलियां करेंगे। यह क्षेत्र लिंगायत समुदाय के प्रभुत्व वाला इलाका माना जाता है।
 
राहुल गांधी आज उत्तर कर्नाटक में रैलियां करेंगे। यह लिंगायत समुदाय के प्रभुत्व वाला इलाका माना जाता है, जिनकी संख्या राज्य में सबसे ज्यादा है। राहुल गांधी उत्तर कर्नाटक के कलबुर्गी में आज पहली रैली करेंगे। इसके बाद वह गदग और हावेरी जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे।
 
कर्नाटक की राजनीति में लिंगायत समुदाय की करीब 17 फीसदी आबादी है। राज्य विधानसभा की 224 सीटों में से 100 पर इस समुदाय का प्रभाव माना जाता है। यही वजह है कि भाजपा ने एक बार फिर लिंगायत समुदाय से आने वाले बी.एस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।
 
वहीं, कांग्रेस के मुख्यमंत्री के. सिद्धारमैया ने लिंगायत समुदाय को अलग धर्म की मान्यता देने की मांग मानते हुए बड़ा पासा चला है। प्रधानमंत्री भी अपनी रैलियों में लिंगायत समुदाय पर लिए गए फैसले पर बोलने से बचते दिखाई दिए। वहीं, अब राहुल लिंगायत समुदाय की मांग को पूरा करने वाली अपनी पार्टी के लिए वोट मांगने आज समुदाय के बीच उतरेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS