ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
प्रीति जिंटा ने मीडिया से रूबरू होकर खोले अपने दिल के राज
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2018 2:46:15 PM
प्रीति जिंटा ने  मीडिया से रूबरू होकर खोले अपने दिल के राज

 मध्यप्रदेश। इंदौर के होलकर स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला शुक्रवार को होने वाला है। मैच से पहले किंग्स इलेवन पंजाब की आॅनर प्रीति जिंटा ने इंदौरवासियों से टीम को सपोर्ट करने की अपील की। प्रीति ने इस दौरान अपने दिल के राज खोले। उन्होंने अपने आपको महेन्द्र सिंह धोनी का सबसे बड़ा फैन बताया। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि धोनी किंग्स इलेवन की तरफ से खेलें। उन्होंने बताया कि आईपीएल के बाकी टिकटों की बिक्री बॉक्स ऑफिस से भी होगी।

 
प्रीति जिंटा ने कहा कि नेहरू स्टेडियम से भी आईपीएल के टिकट बांटे जाएंगे। प्रिति ने कहा कि पिछली बार पंजाब की टीम को इंदौर में अधिक सपोर्ट नहीं मिला था, लेकिन इस बार इंदौरियों से बेहतर सपोर्ट की उम्मीद है। पंजाब की पूरी टीम इंदौर पहुंच गई है। आईपीएल-11 में पंजाब टीम ने इंदौर के होलकर स्टेडियम को अपना दूसरा घरेलू मैदान बनाया है। पंजाब को यहां पर चार मैच खेलने हैं, जो मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ होंगे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS