ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस देश के हर हिस्से से उखड़ रही है : प्रधानमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2018 1:51:27 PM
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस देश के हर हिस्से से उखड़ रही है : प्रधानमंत्री

कलबुर्गी। कर्नाटक के कलबुर्गी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के हर हिस्से से उखड़ रही है। आजादी के बाद पहला ऐसा मौका आया है जब भाजपा ने देशवासियों के सामने विकल्प दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कलबुर्गी को भारत का हिस्सा बनाने में सरदार पटेल का अहम योगदान रहा है। सरदार पटेल का नाम आते ही कांग्रेस के एक परिवार मुश्किल में आ जाती है। इस परिवार के लोगों ने सरदार पटेल का सबसे ज्यादा अपमान किया है।
 
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरेआम 'वंदे मातरम' का अपमान किया है। जो वंदे मातरम का अपमान कर सकते हैं वे कुछ भी कर सकते हैं। कांग्रेस को निचा दिखाना और उन्हें भूला देना कांग्रेस की आदत है। कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए और कहा कि प्रधानमंत्री सबूत लाएं। पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, 'मैं पूछना चाहता हूं कि इस देश में कोई हमारे वीर सैनिकों को गुंडा कहने का पाप कर सकता है?'
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक का चुनाव केवल यहां का भविष्य तय नहीं करेगा। यह चुनाव महिला सुरक्षा और किसानों के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस चुनाव का महत्व केवल विधायकों के चुनाव के लिए नहीं है यह, इस महत्व राष्ट्रीय है। पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, 'मैं पूछना चाहता हूं कि इस देश में कोई हमारे वीर सैनिकों को गुंडा कहने का पाप कर सकता है?'
 
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया था कि अगर जीते तो मल्लिकार्जुन खड़गे को मुख्यमंत्री बनाएंगे, लेकिन गुप्त मतदान का बहाना लगाकर ऐसा नहीं होने दिया। कांग्रेस जब भी सत्ता में आती है तो परिवार विशेष को फायदा होता है, क्या आप मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार की संपत्ति के बारे में जानते हैं। वहीं भाजपा सबका विकास करने में विश्वास रखती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS