ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पत्थरबाज नहीं चाहते कश्मीर का कल बेहतर हो : वी. के. सिंह
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2018 1:06:11 PM
पत्थरबाज नहीं चाहते कश्मीर का कल बेहतर हो : वी. के. सिंह

नई दिल्ली। कल सुबह पत्थरबाजों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक स्कूल बस को निशाना बनाया जिससे एक छात्र के सिर में चोटें आई थीं। इस घटना पर आज विदेश राज्य मंत्री जनरल वी. के. सिंह ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कश्मीर में लगातार होने वाली ऐसी पत्थरबाजी को एक गंभीर समस्या बताते हुए अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखी है। 

 

उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए लिखा है, भारत को अस्थिर करने के लिए जब हमारे पड़ोसी देश ने आतंकवाद का सहारा लेना शुरू किया था, तब उसे इसका अनुमान नहीं था कि आतंकवाद भारत के लिए नहीं अपितु उसके खुद के अस्तित्व पर एक भीषण संकट बन जायेगा। आज पूरा विश्व देख रहा है कि हमारा पड़ोसी मुल्क खुद दुहाई दे रहा है कि वह आतंकवाद का शिकार है। प्रायः इस प्रकार की प्रणाली को अपनाने से पहले भविष्य में स्वयं के लिए होने वाली जटिलता की समीक्षा समाज नहीं करता। बिना अपवाद के, जो बबूल का पेड़ बोता है, उसके काँटे सबसे ज़्यादा उसे ही चुभते हैं।

 

उन्होंने लिखा है, "कश्मीर के लोगों को भी समझना चाहिए ये जो किराये के पत्थरबाज घाटी में घूम रहे हैं, इनका मकसद है सरकार और जनता के बीच दीवार बने रहना। वह नहीं चाहते कि कश्मीर का कल बेहतर हो। जब तक घाटी जलती रहेगी, उनका धंधा चलता रहेगा। खुद से सवाल करिये - क्या पत्थर मारने से कुछ भी हासिल होगा? अगर यह पत्थरबाज घाटी के सामान्य जीवन का हिस्सा बने, और इनका विरोध नहीं किया गया, तो उनके पत्थर आपको उसी तरह भविष्य में चोट पहुँचायेंगे जिस प्रकार आतंकवाद हमारे पड़ोसी मुल्क को निगले जा रहा है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS