ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कर्नाटक चुनाव: भाजपा सरकार किसानों का सपना पूरा करेगी : प्रधानमंत्री मोदी
By Deshwani | Publish Date: 2/5/2018 10:59:11 AM
कर्नाटक चुनाव: भाजपा सरकार किसानों का सपना पूरा करेगी : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के जरिए कर्नाटक के किसानों और भाजपा किसान मोर्चा के कार्यर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कर्नाटक सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों को नजरअंदाज किया। राज्य सरकार की उदासीनता के कारण कर्नाटक के किसानों को 'फसल बीमा योजना' का लाभ नहीं मिल सका। कर्नाटक में ऐसी सरकार की जरूरत है जो किसानों के विकास के लिए काम करे।

 

प्रधानमंत्री ने कहा, कृषि और किसान का कल्याण हमारी सरकार का चरित्र है। हमारी सरकार 'बीज से बाजार' तक फसल चक्र के हर चरण के दौरान किसानों को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति, किसान और सरकार तीनों को मेल बिठाकर काम करना है।

 

उन्होंने कहा, 'किसानों को फसलों की सही कीमत मिले हम इसके लिए काम कर रहे हैं। किसानों की आय अब दोगुनी हो गई है। भाजपा सरकार किसानों का सपना पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी परियोजनाएं किसानों की चिंता कम कर रही है। किसान क्रेडिट कार्ड का दायरा अब बढ़ गया है। कृषि क्षेत्र में बीमा की हालत क्या थी, यह सारा देश जानता है। हमने फसल बीमा का दायरा काफी बढ़ा दिया है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि फसल बीमा योजना के तहत 3.5 करोड़ किसानों को फायदा मिला है। इनमें से 14 लाख किसान कर्नाटक के हैं। हमने सिंचाई से जुड़ी 100 योजनाओं में सुधार किए। 4000 करोड़ की लागत से कर्नाटक में हमने उन पांच योजनाओं पर दोबारा काम शुरू किया है जो अब तक बंद पड़े थे। हमने किसानों के लिए 14 लाख करोड़ का प्रावधान किया। भारत के इतिहास में यह किसानों के लिए सबसे अधिक बजट है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS