राष्ट्रीय
मुझे राजनीतिक दबाव और साजिश कर रिम्स शिफ्ट किया जा रहा है : लालू यादव
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2018 4:04:38 PMनई दिल्ली। लालू यादव को रांची रिम्स अस्पताल में आज शिफ्ट किया जा रहा है। लालू यादव को रिम्स शिफ्ट करने के लिए एम्स प्रशासन द्वारा मंजूरी देने के बाद अब उन्हें रांची ले जाया जा रहा है। उन्हें रिम्स अस्पताल भेजे जाने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हालांकि लालू यादव ने एम्स अस्पताल प्रशासन को चिट्ठी लिखकर उन्हें शिफ्ट नहीं करने के लिए गुजारिश की थी। लेकिन उन्हें रिम्स अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
एम्स अस्पताल से निकलते हुए लालू यादव ने कहा कि मुझे अगर कुछ भी होगा तो इसके लिए एम्स जिम्मेदार होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे राजनीतिक दबाव और साजिश कर उन्हें रिम्स शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत मेरे स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। आखिर ऐसा नहीं है तो उन्हें एकाएक एम्स से रिम्स क्यों शिफ्ट किया जा रहा है। साजिश के तहत मेरे स्वास्थ्य को गिराना चाहते हैं। लालू यादव को एम्स अस्पताल से नई दिल्ली स्टेशन ले जाया जा रहा है जहां से राजधानी एक्सप्रेस से उन्हें रांची भेजा जाएगा। राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास कोच में रिजर्वेशन किया गया है।