ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सास के निधन होने पर वाराणसी पहुंचे राजनाथ सिंह, बेटे पंकज सिंह ने दिया नानी को कंधा
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2018 10:52:18 AM
सास के निधन होने पर वाराणसी पहुंचे राजनाथ सिंह, बेटे पंकज सिंह ने दिया नानी को कंधा

वाराणसी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सास समुंद्री देवी का रविवार को निधन हो गया। मोदीनगर के बाल वाटिका स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह करीब 93 वर्ष की थीं। मूल रूप से वे गढ़वा के रमना प्रखंड की रहने वाली थीं। राजनाथ सिंह अपनी सास समुंद्री देवी को अंतिम विदाई देने वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पहुंचे। शवयात्रा में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और नीरज सिंह ने अपनी नानी को कंधा भी दिया। हालांकि, राजनाथ सिंह शवयात्रा में शरीक नहीं हुए, लेकिन मणिकर्णिका घाट पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने शवदाह स्थल पहुंचकर अपनी सास समुंद्री देवी के पार्थिव शरीर के दर्शन किए।

 
अपनी सास के पार्थिव शरीर का दर्शन के बाद वे शवयात्रियों के लिए बने विश्राम स्थल पर तब तक वक्त बिताया जब तक उनकी सास को मुखाग्नि नहीं दे दी गई। राजनाथ सिंह की सास समुंद्री देवी को मुखाग्नि समुंद्री देवी के बेटे अशोक सिंह ने दिया। इस दौरान देर रात से पूरा सरकारी अमला तैयारियों में जुट गया था। गौरतलब, है कि राजनाथ सिंह रविवार को मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम गए थे। जब उन्हें उनकी सास के निधन का पता चला तो वे वहां से सीधे वाराणसी आ गए। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS