ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज करेंगे जन आक्रोश रैली को संबोधित
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2018 11:19:10 AM
राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज करेंगे जन आक्रोश रैली को संबोधित

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में जनआक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। अध्यक्ष का पद संभालने के बाद राहुल गांधी की दिल्ली में यह पहली रैली होगी। यह रैली कर्नाटक चुनाव से पहले हो रही है।  राहुल जनआक्रोश रैली में मोदी सरकार पर अधूरे वादों और बांटने वाली राजनीति को लेकर हमला करेंगे।

 
राहुल गांधी इस रैली में कुशासन, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आर्थिक स्थिति, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, दलितों पर हो रहा अत्याचार, न्यायपालिका पर हमलों और सामाजिक अशांति जैसे मुद्दों पर जनता के आक्रोश को उठाएंगे। इस रैली को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी संबोधित कर सकते हैं।
 
रैली को लेकर राहुल ने ट्विटर पर ट्वीट किया, जिसमें लिखा मोदी सरकार के चार सालों में युवाओं को रोजगार नहीं मिला, महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिली, किसानों को अपनी फसल की वाजिब कीमत और दलितों, अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार नहीं मिले। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपना असंतोष और आक्रोश व्यक्त करने के लिए रैली में शामिल हों। 
 
वहीं कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने संवाददाताओं से कहा कि आक्रोश समाज के सभी वर्गों गरीब, वृद्ध, युवा, किसान, महिलाओं में है, इसलिए इसको जन आक्रोश रैली का नाम दिया गया है। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वह भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट होने का आह्वान करेंगे जोकि समाज में अशांति फैला रही है और समाज को बांट रही है।
 
 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, सीएलपी नेता, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक रैली में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह देश और कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। भारत की राजनीति को परिवर्तित करने के लिए एक नए युग की शुरूआत होगी। सूरजेवाला ने कहा, पूरा भारत भ्रष्टाचार, बैंक घोटालों, राफेल घोटाले, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और दिन प्रतिदिन जिस तरीके से व्यापार घट रहा है। जनता उसको लेकर आक्रोशित है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS