राष्ट्रीय
आज 1.30 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2018 11:06:07 AMलखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अहम है, क्योंकि आज बोर्ड नतीजे जारी करने वाला है। 10वीं कक्षा का रिजल्ट दोपहर 1.30 बजे घोषित किए जाएंगे। आज ही के दिन 12वीं कक्षा का भी रिजल्ट जारी किया जा रहा है। पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा फिर 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। 10वीं की परीक्षा दिए छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अहम है।
रिजल्ट चेक करने के लिए आप यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जा सकते हैं। upmspresults.up.nic.in वेबसाइट पर भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आज के दिन छात्र अपना ग्रेड जान पाएंगे। मार्कशीट के लिए कुछ हफ्तों का इंतजार करना होगा। इस साल टॉप 10 छात्रों की आंसर शीट सार्वजनिक की जाएंगी। इस साल करीब 66 लाख छात्र यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे।