ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
चुनावों से पहले कर्नाटक बना शराब का दरिया
By Deshwani | Publish Date: 28/4/2018 6:15:56 PM
चुनावों से पहले कर्नाटक बना शराब का दरिया

 नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पूरा जोर लगा रही है। चुनाव के नज़दीक आते ही कर्नाटक में शराब के दरिया बह रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी डाटा के अनुसार, अभी तक 4.61 लाख लीटर शराब पकड़ी गई है जोकि पिछले बार के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। आचार संहिता खत्म होने में अभी 18 दिन बाक़ी है। यानी आने वाले दिनों में ये आंकड़ा आपको हैरान कर सकता है।

 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में 224 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए केवल 2655 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में हैं जबकि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 2948 प्रत्याशियों ने राजनीतिक किस्मत आजमाई थी। 
 
सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 222 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 224 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। जनता दल (सेक्युलर)भी इस बार किंगमैकर की बजाय बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा कर रही है। जनता दल (सेक्युलर) 201 सीटों पर और बसपा 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य में माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 19, नेशनल कांग्रेस पार्टी 14, और भारतीय कम्युनिस्ट  पार्टी (भाकपा) दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 
 
इस बार के विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मई 12 को होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार 219 महिला उम्मीदवार है। विधानसभा चुनाव 2013 में इनकी संख्या 170 थी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS