ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
तकनीकी गड़बड़ी के चलते राहुल गांधी के विमान की आपात लैंडिंग, कांग्रेस ने जताई छेड़छाड़ की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2018 12:06:47 PM
तकनीकी गड़बड़ी के चलते राहुल गांधी के विमान की आपात लैंडिंग, कांग्रेस ने जताई छेड़छाड़ की आशंका

बेंगलुरु। कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विशेष विमान में एक तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके बाद उसे उत्तरी कर्नाटक के हुबली हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। पार्टी ने इस मामले की जांच की मांग की है। नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि वह मामले की जांच करेगा, उधर पुलिस ने कहा कि उसने एक शिकायत दर्ज कर ली है। राहुल उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़, कोगादू और मैसुरू जिलों में पार्टी के उम्मीदवारों का प्रचार के लिए दो दिन की यात्रा पर कर्नाटक गए हैं। यह घटना सुबह दस बजकर, 45 मिनट पर हुई। 

 

कांग्रेस ने इस संबंध में डीजीसीए और कर्नाटक पुलिस में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में दो पायलटों को नामित किया गया है। कर्नाटक के पुलिस प्रमुख नीलमणि एन. राजू को दी गई शिकायत में कहा गया है कि दिल्ली से हुबली के लिए दो घंटे की उड़ान के दौरान विमान में कई 'अस्पष्ट तकनीकी खामियां' सामने आईं।

 

 

विमान में जबर्दस्त झटके लग रहे थे, जिसके बाद बायीं तरफ झुक गया और उसमें चरमराने की आवाज आने लगी। विमान का ऑटो पायलट सिस्टम भी काम नहीं कर रहा था। विमान तीसरी कोशिश में सुबह करीब 11.25 बजे हुबली एयरपोर्ट पर उतर पाया। इस दौरान वह बुरी तरह हिल रहा था। जबकि उस वक्त बाहर का मौसम बिल्कुल साफ था, धूप खिली हुई थी और हवा की रफ्तार भी सामान्य थी। इस दौरान चालक दल के सदस्य भी खासे सहम गए थे।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS