ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कर्नाटक चुनाव : हम जनता को गुमराह करके चुनाव नहीं जीतना चाहते : प्रधानमंत्री मोदी
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2018 12:42:53 PM
कर्नाटक चुनाव : हम जनता को गुमराह करके चुनाव नहीं जीतना चाहते : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज को नमो ऐप के जरिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच जाने और बूथ स्तर तक मतों को सक्रिय एवं परिवर्तित करने के लिए पूरी ताकत लगाने की अपील की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भाजपा उम्मीदवारों को जीत का मंत्र दिया और लिंगायतों को साधने के लिए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'हमें सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना है। ऐसे में आपको चौकन्ना रहना होगा, क्योंकि राजनीतिक पार्टियां भाजपा के खिलाफ झूठ फैला रही है। हमें झूठ से भी लड़ना है और विकास-सच की लड़ाई भी लड़नी है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की वजह से ही राजनीति की गलत छवि बनी है। इस छवि और दुष्प्रचार की आंधी को सत्य के आधार पर जीतना है।

 

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 12 मई तक और कोई काम नहीं होना चाहिए। 'मतदाताओं के बीच अधिक से अधिक समय गुजारें, उनसे जुड़ें। हमें मतों को सक्रिय बनाना है और उन्हें परिवर्तित करना है। हमें मतों को बूथ तक ले जाना है। जो बूथ जीतेगा, वही चुनाव जीतेगा। उन्होंने कहा कि सभी को टिकट नहीं मिल सकता लेकिन हमें पूरी ताकत लगाकर काम करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत ही हमारी शक्ति है।

 

उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एक-एक वोटर के पास पहुंचना चाहिए। वह खुद चीन के दौरे के बाद कर्नाटक दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा 'जितने पुरुष कार्यकर्ता हैं, उतने ही महिला कार्यकर्ताओं को वोटरों से मिलने के लिए भेजिए। इसके अलावा हर कार्यकर्ता को कुछ परिवारों का जिम्मा दे दीजिए। हमें बूथ स्तर तक का चुनाव जीतना है और इसके लिये लोगों से व्यक्तिगत रूप से बात कीजिए। उन्होंने कहा कि हम विकास के मुद्दे पर, संगठन की ताकत के आधार पर और जनता के विश्वास को जीतकर चुनाव में विजय चाहते हैं। हम जनता को गुमराह करके चुनाव नहीं जीतना चाहते।

 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कर्नाटक में माताओं-बहनों को टॉयलेट से वंचित रखा गया। अब केंद्र सरकार ने चार साल में 34 लाख टॉयलेट बनाए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन पर आरोप लगाया जाता है कि मोदी सिर्फ धन्नासेठों के लिए काम करता है। क्या ये 34 लाख टॉयलेट अमीरों के लिए बने हैं ? प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जो सरकार आप यहां चुनेंगे, वो आजादी के 75 साल पूरे होने पर 2022 तक रहेगी। आप ऐसी सरकार चुनें जो केंद्र सरकार के न्यू इंडिया विजन को साथ लेकर चले। 'मैं लोगों से अपील करता हूं कि आप पूर्ण बहुमत की सरकार लाइए। दुनिया में आज भारत का नाम रोशन हुआ है। इसका कारण केंद्र में फैसले लेने वाली पूर्ण बहुमत की सरकार है।' प्रधानमंत्री ने 4 साल में केंद्र की ओर से कर्नाटक को दी गई मदद के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग के अंतिम 4 वर्ष के कार्यकाल में कर्नाटक को हाईवे निर्माण के लिए 8,700 करोड़ रूपये दिए गए थे जबकि हमारे चार साल के कार्यकाल में कर्नाटक को 27,000 करोड़ रूपये हाईवे निर्माण के लिए दिए गए। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS