राष्ट्रीय
एलओसी पर मुठभेड़, 5 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, कई पोस्ट तबाह
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2018 10:05:35 AMश्रीनगर। जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। जम्मू बॉर्डर के राजौरी एरिया के उस पार गोलीबारी के दौरान करीब पांच पाकिस्तानी जवानों को ढेर कर दिया गया है। ये सभी क्षति भारत की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान को हुई है।
राजौरी और पुंछ इलाके में पिछले करीब 24 घंटे से लगातार गोलीबारी जारी थी। इस बीच भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, जिसमें उनके जवान ढेर हुए हैं। देवा गांव के आस-पास पाक सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की कई पोस्ट भी तबाह की गई हैं।
गौरतलब है कि बॉर्डर पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बॉर्डर के जरिए आतंकियों की घुसपैठ कराने को लेकर पाकिस्तान लगातार गोलीबारी करता है. भारत पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रहा है। हाल ही में भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर में सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानी कम करने के लिए 14,460 बंकरों के निर्माण की मंजूरी दी है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के लिए दो नए बॉर्डर बटालियन बनाने पर भी सरकार ने मंजूरी दे दी है।