ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
आज राजस्थान भाजपा को प्रदेशाध्यक्ष मिलने की उम्मीद
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2018 9:44:35 AM
आज राजस्थान भाजपा को प्रदेशाध्यक्ष मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली। आज राजस्थान भाजपा को प्रदेशाध्यक्ष मिलने की उम्मीद है। राजस्थान के कई मंत्रियों और नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और संगठन महामंत्री रामलाल के बीच बैठक के बाद राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। राजस्थान के मंत्रियों और नेताओं ने संगठन महामंत्री रामलाल के सामने नए अध्यक्ष के नाम पर सुझाव दिए हैं। 

 

रामलाल ने दिया भरोसा कहा सबकी सहमति से अध्यक्ष का चयन होगा। मंत्रियों में रामप्रताप, यूनुस खान,प्रभुलाल सैनी,अजय किलक, सुरेंद्रपाल सिंह ने दिल्ली दरबार में दस्तक दी। हेम सिंह भड़ाना, राजकुमार रिणवां और राजपाल सिंह शेखावत भी पहुंचे दिल्ली। गौरतलब है कि अशोक परनामी ने कामकाज में व्यस्तता का हवाला देते हुए गत बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की हार के बाद से परनामी को हटाने की चर्चा चल रही थी।  

 

उधर, मोदी सरकार में कृषि राज्य मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम सबसे ऊपर है। केंद्रीय नेतृत्व भी उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनाने के पक्ष में है। देखना होगा कि इसमें वसुंधरा राजे की कितनी सहमति मिल पाती है। उधर, शेखावत को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी सौंपकर पार्टी राजपूतों की नाराजगी को दूर करने की फिराक में है।  

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS