ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
अमित शाह बोले: यह संविधान बचाओ है या वंश बचाओ
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2018 2:55:08 PM
अमित शाह बोले: यह संविधान बचाओ है या वंश बचाओ

 नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मोदी सरकार को दलित विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा के शासन में न सिर्फ दलितों पर अत्याचार और महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं बल्कि संवैधानिक संस्थाओं को भी कमजोर किया जा रहा है। राहुल के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ’अभियान लोकतंत्र के शासन पर वंशवाद के शासन को कायम रखने की चाल है।

 
उन्होंने कहा कि राहुल को सेना, उच्चतम न्यायालय, चुनाव आयोग, ईवीएम, आरबीआई पर विश्वास नहीं है, वे अब कह रहे हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। शाह ने कहा कि  प्रधान न्यायाधीश पर महाभियोग का कांग्रेस का कदम हर उस संस्थान को कमजोर करने की प्रवृति का हिस्सा है जो अपनी वैयक्तिक पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS