राष्ट्रीय
आज से ‘संविधान बचाओ’अभियान की शुरूआत करेंगे राहुल गांधी
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2018 10:24:35 AMनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह साढ़े दस बजे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘संविधान बचाओ’ अभियान की शुरुआत करेंगे। जिसका मकसद संविधान एवं दलितों पर कथित हमलों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले दलित समुदाय के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के प्रयास के तहत कांग्रेस का यह अभियान शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे और सुशील कुमार शिंदे आदि भी शामिल हो सकते हैं।
अगले लोकसभा चुनाव को देखते हुए शुरू किया गया है। हाल के दिनों में एससी/एसटी कानून में कथित तौर पर बदलाव के मुद्दे पर दलित आक्रोशित नजर आ रहे हैं, कांग्रेस इस मौके का लाभ उठाकर उन्हें अपने पक्ष में करने की जुगत में जुटी है। इसी को ध्यान में रखकर इस अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल, 2019 तक जारी रहेगा। इस अभियान में पार्टी के सभी वर्तमान व पूर्व सांसदों, विधायकों की शिरकत अनिवार्य होगी।
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले लोगों के बीच बेहतर पहुंच बनाने के लिए कांग्रेस आज से बड़े अभियान की शुरुआत करेगी। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता मल्लिकाजरुन खड़गे, सुशील कुमार शिंदे के भी मौजूद रहने की संभावना है।