ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
खुशखबरी: तान्या बनी देश की पहली महिला फायर फाइटर
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2018 3:23:48 PM
खुशखबरी: तान्या बनी देश की पहली महिला फायर फाइटर

 नई दिल्ली। सामाजिक बंदिशों को तोड़ते हुए आज महिलाएं बहुत आगे निकल रही हैं। वह हर क्षेत्र में पुरूषों को प्रतिस्पर्धा में कड़ी टक्कर दे रही हैं। शिक्षा, रक्षा व सेवा जैसे क्षेत्रों के बाद राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाएं पुरूषों को पीछे छोड़ रही हैं। ऐसा ही इतिहास रचने जा रही है कोलकाता की तान्या सान्याल जो एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में शामिल होने वाली पहली महिला फायर फाइटर बन गई है। तान्या ने न स़िर्फ इतिहास रचा है बल्कि कई लड़कियों की प्रेरणा भी बनी हैं। 

 
तान्या ने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है और एक महीने में जॉइन कर लेंगी। वह एएआई के पूर्वी एयरपोर्ट्स का कार्यभार संभालेंगी जिनमें कोलकता, पटना, भुवनेश्वर, रायपुर, गया और रांची एयरपोर्ट्स शामिल हैं। बता दें कि विमानों को लैंड कराने के लिए एयरपोर्ट्स पर फायर सर्विस का मौजूद होना बहुत जरुरी होता है। सरकारी अथॉरिटी के पास अभी 3,310 फायर फाइटर्स है और यह सब केवल पुरूष ही थे। वहीं तान्या का कहना है कि उनके लिए यह सम्मान और गर्व की बात है। वह हमेशा से ऐसा कुछ चुनौतीपूर्ण करना चहाती थी। इस कदम के लिए हर किसी ने मेरा सहयोग किया।
 
एएआई के चेयरमैन गुरुप्रसाद महापात्रा ने बताया कि नए एयरपोर्ट्स के आने और विस्तार के कारण हमें फायर फाइटर्स की कमी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण नियमों में बदलाव करते हुए इस क्षेत्र में महिलाओं की नियुक्ति का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब एक महिला इस क्षेत्र में शामिल होने जा रही है और आगे भी ऐसा होता रहेगा। पुरुष फायर फाइटर्स के लिए शारीरिक मानदंड 1.6 मीटर न्यूनतम ऊंचाई और कम से कम 50 किग्रा वजन होता है। हालांकि महिला फायरफाइटर्स के लिए न्यूनतम वजन 40 किग्रा सेट किया गया है और ऊंचाई का मानक भी घटाया गया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS