राष्ट्रीय
उड़ते विमान में तेज झटके से विंडो पैनल गिरा, 3 यात्री घायल
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2018 2:33:10 PMनई दिल्ली। अमृतसर से दिल्ली की उड़ान के दौरान एयर इंडिया के विमान में तेज झटका लगने से उसके अंदर खिड़की का अंदरूनी हिस्सा गिर गया। हादसे में तीन यात्री घायल हो गए।
झटके के बाद विमान के अंदर अफरा तफरी मच गई। यात्रियों में दहशत फैल गई। दिल्ली में लैंडिंग पर तीनों घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया।