राष्ट्रीय
युद्धभ्यास गगनशक्ति का जायजा लेंगी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण
By Deshwani | Publish Date: 17/4/2018 1:47:20 PMनई दिल्ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण 19 को असम के छबुआ एयर बेस जाकर गगनशक्ति युद्धभ्यास का आंखों देखा हाल देखेंगे और दिनभर वायुसेना की मारक क्षमता का खुद जायजा लेंगी। यह युद्धभ्यास चीन से लगने वाली उत्तर और पूर्वी सरहद पर अपना प्रदर्शन कर रही है।
अभ्यास का फोकस पाकिस्तान और चीन से लगी सीमा पर कार्रवाई की तैयारी करना है। इसके साथ ही वायुसेना के लड़ाकू हेलीकॉप्टर एमआई 26 और 17 ऊंची पहाड़ी इलाकों में एक घाटी से दूसरी घाटी में सेना के जवानों को पैराड्राप करने की भी ड्रिल कर रहा है।
अब तक के सबसे बड़े युद्धाभ्यास में करीब 600 लड़ाकू विमानों के साथ ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टर्स को मिला दें तो इस युद्धाभ्यास में करीब 1100 विमान और हेलीकॉप्टर हिस्सा ले रहे हैं। इनमें तेजस, सुखोई 30, मिग 29, जगुआर, मिराज-2000 सब शामिल हैं।
इस मौके पर 19 अप्रैल को खुद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण असम के छबुआ एयर बेस जाकर गगनशक्ति युद्धभ्यास का आंखों देखा हाल देखेंगे और दिनभर वायुसेना की मारक क्षमता का खुद जायजा लेंगी।