ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामला : राहुल गांधी या पार्टी ने कभी भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल नहीं किया : कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 17/4/2018 10:28:31 AM
मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामला : राहुल गांधी या पार्टी ने कभी भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल नहीं किया : कांग्रेस

नई दिल्ली। मक्का मस्जिद धमाके के सभी आरोपियों के बरी हो जाने के बाद 'भगवा आतंकवाद' जैसे शब्द के कथित इस्तेमाल को लेकर भाजपा के निशाने पर आई कांग्रेस ने साफ किया कि उसने कभी ऐसी कोई बात नहीं की। कांग्रेस ने कल सफाई में कहा कि भगवा आतंकवाद कुछ नहीं होता और उसका पुरजोर विश्वास है कि आतंकवाद को किसी धर्म या समुदाय से नहीं जोड़ा जा सकता। पार्टी ने साफ किया कि उसके नेता राहुल गांधी या पार्टी ने कभी भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।
 
 
गौरतलब है कि 2007 के मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ता असीमानंद और चार अन्य को आज एक अदालत द्वारा बरी किये जाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल ने भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल कर हिंदुओं को अपमानित किया था और राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। 
 
कांग्रेस प्रवक्ता पी एल पुनिया ने कहा 'यह बस बकवास है। राहुल गांधी या कांग्रेस ने कभी भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। आतंकवाद एक आपराधिक मानसिकता है और इसे किसी धर्म या समुदाय से नहीं जोड़ा जा सकता।  हमारा पुरजोर विश्वास है कि आतंकवाद को किसी धर्म या समुदाय या जाति से नहीं जोड़ा जा सकता. यह आपराधिक मानसिकता है जिससे आपराधिक गतिविधि होती है और इसे किसी धर्म या समुदाय से नहीं जोड़ा जा सकता। हालांकि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने मामले में एनआईए के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, चार वर्ष पहले सरकार बनने के बाद से यह हर मामले में हो रहा है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS