राष्ट्रीय
वित्त मंत्री अरुण जेटली आज लेंगे राज्यसभा की सदस्यता की शपथ
By Deshwani | Publish Date: 15/4/2018 12:36:22 PMनई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली राज्यसभा के अपने अगले कार्यकाल के लिए आज शपथ लेंगे। जेटली को इस बार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुना गया है लेकिन वह अपनी बीमारी के कार अब तक शपथ नहीं ले सके हैं। उनकी गुर्दे की बीमारी का इलाज चल रहा है और उनके स्वास्थ्य की स्थितियों को देखते हुए उनके शपथग्रहण के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। सूत्रों ने बताया कि जेटली को आज राज्यसभा के अध्यक्ष एम. वैंकेया नायडू के कक्ष में शपथ दिलाई जाएगी।
जेटली को दोबारा चुने जाने के बाद तीन अप्रैल को पुन: राज्यसभा का नेता बनाया गया था। वह दो अप्रैल से अपने कार्यालय नहीं गए हैं और नियंत्रित वातावरण में घर से ही काम कर रहे हैं। उन्हें बीच में नौ अप्रैल को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था जहां उनका डायलसिस किया गया। इससे पहले जेटली ने ट्विटर संदेश में कहा था उनके गुर्दे की तकलीफ और कुछ संक्रमण का इलाज चल रहा है।