राष्ट्रीय
कठुआ गैंगरेप, आसिफा के लिए देश मांगे इंसाफ, आरोपियों को हो फांसी
By Deshwani | Publish Date: 13/4/2018 8:41:39 PM नई दिल्ली। कठुआ और उन्नाव गैंग रेप मामले को लेकर जम्मू की रियासत से लेकर यूपी तक या यू कहें बल्कि देशभर में आवाज उठने लगी है। सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाई जा रही है। दोनों मामले को लेकर लोग ट्विटर पर अपनी नराजगी जाहिर कर रहे हैं। इन मुद्दो पर सियासत ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र से दोषियों के खिलाफ फांसी की मांग आने लगी है। इसमें मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, फिल्म अभिनेता इरफान अख्तर व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग सहित कई हस्तियों ने ट्वीट कर सिस्टम को आईना दिखाने का काम किया है।
कठुआ रेप कांड मामले में आवाज उठने लगी है। सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाई जा रही है। रसाना में बक्करवाल समुदाय की नाबालिग लड़की से दुराचार तथा हत्या मामले में वकीलों ने बुधवार को जम्मू तथा कठुआ बंद का आह्वान किया था। साथ ही इस मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की थी।
जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा ने ट्वीट किया कि उनकी सरकार किसी को भी कानून को बाधित करने की इजाजत नहीं देगी। कठुआ के रसाना मामले में न्याय होकर रहेगा। कानून को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।