राष्ट्रीय
दिल्ली मेट्रो की सवारी प्रधानमंत्री मोदी ने की, यात्रियों के साथ ली सेल्फी
By Deshwani | Publish Date: 13/4/2018 6:04:19 PM नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाबासाहेब भीमसाव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 'डॉ. आंबेडकर नैशनल मेमोरियल' का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस समारोह में भाग लेने के लिए पीएम लोक कल्याण मार्ग स्टेशन से मेट्रो में सवार होकर सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के लिए रवाना हो गए। पीएम को मेट्रो में देख लोग हैरान रह गए। इस दौरान मोदी ने यात्रियों से बात की और उनके साथ सेल्फी भी ली। यह दलित स्मारक दिल्ली में 26 अलीपुर रोड पर बनाया गया है। इसकी आधारशिला पीएम ने 21 मार्च 2016 को रखी थी।
बता दें कि करीब 200 करोड़ की लागत में बने इस स्मारक को पुस्तक का आकार दिया गया है जो संविधान का प्रतीक है। इस इमारत में एक प्रदर्शनी स्थल, स्मारक, बुद्ध की प्रतिभा के साथ ध्यान केंद्र व डॉ. आंबेडकर की 12 फुट ऊंची प्रतिमा है। प्रवेश द्वार पर 11 मीटर का अशोक स्तंभ भी है। यह इमारत पर्यावरण हितैषी है। इसमें सीवेज शोधन संयंत्र, वर्षा जल सिंचाई प्रणाली व सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित है। संग्रहालय में मल्टी मीडिया तकनीक के माध्यम से अंबेडकर के जीवन और आधुनिक भारत को उनके योगदान की जानकारी मिलेगी।