राष्ट्रीय
धारवाड़ में धरने पर बैठे शाह
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2018 1:01:28 PMबेंगलुरु। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज से कर्नाटक की सियासी रणभूमि में उतरे हैं। वे राज्य के दो दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान शाह धारवाड़ में श्री सिद्धारूधा मठ पहुंचे। इसके बाद संसद में कामकाज ठप्प करने और सरकार के कामकाज में बाधा डालने के आरोपों को लेकर शाह धारवाड़ के डीसी कार्यालय के सामने कांग्रेस के खिलाफ धरने पर बैठे।
शाह अपने दो दिवसीय दौरे के तहत मुरूसविरा मठ जाएंगे। राज्य के विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत किसानों को पार्टी से जोड़ने के मिशन के तहत 'मुष्टि धन्य संग्रह अभियान' में हिस्सा लेंगे। भाजपा अध्यक्ष आज सुबह साढ़े 9 बजे हुबली के प्रसिद्ध सिद्धारूधा मठ पहुंचे। इसके बाद वे धारवाड़ में ही वाराकवि दत्तात्रेय रामचंद्र बेन्द्रे स्मारक भी जाएंगे।
भाजपा संसद नहीं चलने देने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है। इसके खिलाफ भाजपा आज देश भर में उपवास और धरना देने का आयोजन किया है। इसी के तहत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह धारवाड़ के डीसी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। वो यहां पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेंगे।