ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राहुल गांधी बोले: विपक्ष एकजुट हो तो 2019 में मोदी भी बनारस में हार सकते हैं
By Deshwani | Publish Date: 8/4/2018 6:04:41 PM
राहुल  गांधी बोले: विपक्ष एकजुट हो तो 2019 में मोदी भी बनारस में हार सकते हैं

 बेंगलुरू। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि विपक्षी एकजुटता हो तो भाजपा 2019 का चुनाव नहीं जीत पाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बनारस की अपनी सीट पर हार का सामना कर सकते हैं। विपक्षी एकता पर अपना भरोसा जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी और उनके खिलाफ अगर सपा और बसपा एकजुट हो गई तो मोदी भी बनारस से अपनी सीट हार सकते हैं।

विभिन्न निजी, क्षेत्रीय आंकाक्षाओं के बावजूद गठबंधन बनाने और इसे संभालने के प्रति गांधी ने भरोसा जताया। ‘ दलित आक्रोश’ पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा , ‘साफ कहूं तो मुझे नहीं लग रहा कि भाजपा अगला चुनाव जीतेगी।’  गांधी ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा , ‘क्योंकि दो चीजें है , विपक्षी एकता खास स्तर तक हो जाए तो चुनाव जीतना असंभव हो जाएगा। अभी विपक्षी एकजुटता एक ङ्क्षबदु तक पहुंची है। यह सामान्य है। ’
 
हरेक दल और उनके नेताओं की अलग अलग आकांक्षा के बीच विपक्षी एकजुटता बनाने की कोशिश को लेकर संदेह संबंधी सवाल पर गांधी ने विश्वास जताया कि इसका समाधान हो जाएगा। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आई तो वह कनार्टक से सीखेगी कि किस तरह सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जाता है। गांधी कर्नाटक की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से संवाद किया। मेयर आर संपत राय के साथ मौजूद मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने गांधी से कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन 7500 से बढ़ाकर 18000 रुपए कर दिया गया।  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS