ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
लोगों के दिलों में आज भी कांग्रेस के लिए प्यार जिंदा है: सोनिया गांधी
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2018 4:39:02 PM
लोगों के दिलों में आज भी कांग्रेस के लिए प्यार जिंदा है: सोनिया गांधी

नई दिल्ली।  अखिल भारतीय कांग्रेस के 84वें महा अधिवेशन में  सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग हमारा अस्तित्व मिटाने का सपना देख रहे थे, उन्हें आज पता चल चुका है कि लोगों के दिलों में आज भी कांग्रेस के लिए प्यार जिंदा है। मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सोनिया गांधी ने मनमोहन सरकार की उपलब्धियों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार, मनमोहन सरकार के कार्यकाल में बनाई गई योजनाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न कभी झुकी है और न कभी झुकेगी। इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि हम अच्छा भारत बनाने के लिए कांग्रेस हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है। अपने भाषण की शुरुआत में सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को बधाई दी।

 
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांघी ने मोदी सरकार पर विकास के लिए काम करने की बजाय गुस्से का माहौल पैदा करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि वह देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और कांग्रेस जोडऩे का काम करती है इसलिए यही पार्टी देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर कर सकती है। गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस के 84वें महा अधिवेशन में देशभर से आये पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी  की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उनका काम देश को लड़ाना है, समाज को तोडऩा और बांटना है लेकिन कांग्रेस का काम देश को जोडऩे का है। 
 
आपको बतांं दे कि कांग्रेस अब पूरी तरह से मिशन 2019 के लिए कमर कस चुकी है।  कांग्रेस के 84वें महाधविशेन के पहले दिन आज देश भर से जमा हुए पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और साथ ही उनकी आंखों में यह आस भी दिखी कि राहुल गांधी की नुमाइंदगी में पार्टी की​​ किस्मत ​फिर संवरेगी।  ध्वजारोहण और राष्ट्रगीत से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में देश की सबसे पुरानी पार्टी का अधिवेशन शुरू हुआ।   
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS