राष्ट्रीय
पीएनबी घोटाला मामला : बैंकिंग प्रणाली की बदनामी हम सबके लिए एक सबक : उपराष्ट्रपति
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2018 3:05:34 PMनई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक( पीएनबी) में जो कुछ भी हुआ वह हमारी बैंकिंग प्रणाली की बदनामी है और हमारे लिए एक सबक है। साथ ही उन्होंने पारदर्शिता बढ़ाने तथा कंपनी संचालन में नैतिकता की वकालत की।
उपराष्ट्रपति ने कहा, ’’ पंजाब नैशनल बैंक और अन्य बैंकों में धोखाधड़ी की जो भी घटनाएं घटी वह हम सब के लिए एक सबक है। यहाँ कुछ प्रणालीगत विफलताएं रही हों, उसी समय कुछ व्यक्तियों के कारण भी गड़बड़ी हो सकती है। यह हमारी और बैंकिंग प्रणाली की बदनामी है।’’
नायडू ने आज यहाँ भारतीय लागत लेखाकार संस्थान( आईसीएआई) की ओर से आयोजित 58 वें राष्ट्रीय लागत सम्मेलन में यह बात कही। उपराष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है जब पंजाब नैशनल बैंक से जुड़े12,700 करोड़ रुपये के घोटाले में मामले में कई जांच एजेंसियों की जांच चल रही है। नायडू ने बैंकिंग व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही बढ़ाने और कंपनी संचालन में नैतिकता की जरुरत पर भी बल दिया।