ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कबूतरबाजी मामले: गायक दलेर मेहंदी को कोर्ट ने 2 साल कैद की सुनाई सजा
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2018 2:37:49 PM
कबूतरबाजी मामले:  गायक दलेर मेहंदी को कोर्ट ने 2 साल कैद की सुनाई सजा

नई दिल्ली। गायक दलेर मेहंदी को 2003 के कबूतरबाजी मामले में पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दोषी पाया है। उनको दो साल कैद की सजा सुनाई गई है। पुलिस ने दलेर मेहंदी और उनके भाई को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप था कि प्रशासन को धोखे में रखकर कुछ लोगों को अपनी टीम के साथ विदेश ले गए थे। इसके लिए उन्होंने काफी रकम भी वसूली थी। 

 
वह 1998 और 1999 में दो बार अमेरिका गए थे। इस दौरान वो 10 लोगों को अमेरिका ले गए थे और वहीं छोड़ दिया। जिसमें वह एक बार एक अभिनेत्री के साथ गए थे और उनके साथ तीन लड़कियां भी गई थीं। जो वहीं रुक गईं। इसके बाद 1999 में दोनों भाई अमेरिका गए और वहां तीन लड़कों को छोड़ आए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS