राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर देशवासियों को बधाई दी
By Deshwani | Publish Date: 15/3/2018 3:15:45 PMनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर शुभकामनाएं। अर्थव्यवस्था में उपभोक्ता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार न केवल उपभोक्ता संरक्षण बल्कि उपभोक्ता समृद्धि पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।