ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
तीनों लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार, यूपी में सपा तो बिहार में आरजेडी का परचम
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2018 6:26:10 PM
तीनों लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार, यूपी में सपा तो बिहार में आरजेडी का परचम

 नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट, जबकि बिहार के अररिया लोकसभा व जहानाबाद, भभुआ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है।  जबकि अररिया सीट पर आरजेडी ने जीत हासिल की है।  वहीं जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव में भी आरजेडी ने जीत दर्ज की है।  भभुआ में बीजेपी के लिए जीत की खुशखबरी आई है।  बता दें कि इन सभी सीटों पर मतदान गत 11 मार्च को हुआ था। यूपी के गोरखपुर सीट के लिये 10 तथा फूलपुर सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में थे। 

 
गौरतलब है कि गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के और फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुई थी। 
 
18.40 गोरखपुर सीट से सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद 21, 881 वोटों से जीत गए है। 
 
17.30 गोरखपुर सीट पर 29वें राउंड तक सपा प्रत्याशी आगे चल रहे है। 
 
17.06 फूलपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नागेंद्र पटेल 59,2013 वोटों से जीते। 
 
16:13 फूलपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को 2,41,464 वोट मिले। 
 
16:13 फूलपुर उपचुनाव: 25वें राउंड में भी सपा आगे, नागेन्द्र सिंह पटेल को 2,81,445 वोट मिले। 
 
15:42 25वें चरण की काउंटिंग के बाद सपा 38,498 वोटों से आगे। 
 
15:40 23वें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को 2,17,032 वोट मिले, जबकि निर्दलीय अतीक अहमद को 36,933 वोट। 
 
15:40 फूलपुर उपचुनाव के 23वें राउंड में सपा आगे, नागेन्द्र सिंह पटेल को 2,50,285 वोट मिले। 
 
15:30 गोरखपुर में भाजपा के उपेन्द्र दत्त शुक्ला को 3,08.593 वोट, प्रवीण निषाद को 25,870 वोटों की बढ़त। 
 
15:30 गोरखपुर उपचुनाव परिणाम: 22वें राउंड की गिनती के बाद सपा के प्रवीण निषाद को 3,34.463 वोट। 
 
15:00 21वें राउंड के बाद समाजवादी पार्टी  26,146 वोट से आगे। 
 
14:50 20वें राउंड के बाद समाजवादी पार्टी 28,258 वोटों से आगे। 
 
14:34 19वें चरण की काउंटिंग के बाद गोरखपुर लोकसभा से सपा के प्रवीण निषाद 27, 737 वोटों से आगे। 
 
14:32 18वें राउंड के बाद गोरखपुर से सपा उम्मीदवार आगे। 
 
14:30 फूलपुर उपचुनाव: 18वें, 19वें राउंड के बाद सपा आगे।   
 
14:00 फूलपुर उपचुनाव: 17वें राउंड के बाद सपा आगे।   
 
13:55 फूलपुर उपचुनाव: 15वें चरण में निर्दलीय अतीक अहमद को 20, 468 वोट मिले, जबकि सपा के नागेन्द्र 22, 842 वोट से आगे चल रहे हैं। 
 
13:55 फूलपुर उपचुनाव: 15वें चरण में भी सपा सबसे आगे, नागेन्द्र सिंह पटेल को 1,67,008 वोट, भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को 1,44,166 वोट। 
 
13:50 फूलपुर उपचुनाव: 14वें चरण में सपा आगे, नागेन्द्र सिंह पटेल को 1,55,314 वोट, भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को 1,34,819 वोट, सपा के नागेन्द्र 20, 495 वोट से आगे चल रहे हैं। 
 
13:45 गोरखपुर उपचुनाव परिणाम: 12वें राउंड की गिनती के बाद सपा के प्रवीण निषाद को 1,80,155 वोट मिले हैं।  बीजेपी के उपेन्द्र दत्त शुक्ला को 1,65,487 वोट मिले हैं।  प्रवीण निषाद को 14,668 वोटों की बढ़त है। 
 
13:17 फूलपुर लोकसभा उपचुनाव: 13वें चरण के बाद निर्दलीय अतीक अहमद को 18, 885 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल से 18, 236 वोटों से आगे
 
13:17 फूलपुर लोकसभा उपचुनाव: 13वें चरण के बाद समाजवादी पार्टी के नागेन्द्र सिंह पटेल को 1, 43, 611 वोट, भाजपा के कौशलेन्द्र सिंह पटेल को 1, 25, 528 वोट
 
13:12 गोरखपुर उपचुनाव परिणाम: 9वें राउंड की गिनती के बाद सपा के प्रवीण निषाद को 1,35,565 वोट मिले, भाजपा के उपेन्द्र दत्त शुक्ला को 1,20,917 वोट मिले, जबकि प्रवीण निषाद को 14,648 वोटों की बढ़त। 
 
13:10 भाजपा के उपेन्द्र दत्त शुक्ला को 108829 वोट, जबकि प्रवीण निषाद को 10598 वोटों की बढ़त है। 
 
13:10 गोरखपुर उपचुनाव: आठवें राउंड की गिनती के बाद सपा के प्रवीण निषाद को 1,19,427 वोट। 
 
13:08 सपा प्रत्याशी नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल से 15,713 वोटों से आगे। 
 
13:08 फूलपुर लोकसभा: निर्दल अतीक अहमद को 15,855 वोट और कांग्रेस के मनीष मिश्र को 5668 वोट मिले। 
 
13:06 फूलपुर लोकसभा: 11वें चरण के बाद समाजवादी पार्टी के नागेन्द्र सिंह पटेल को 1,22,247 वोट, भाजपा के कौशलेन्द्र सिंह पटेल को 1, 06, 534 वोट। 
 
13:04 गोरखपुर उपचुनाव: सपा के प्रवीण कुमार निषाद को 74, 077 वोट मिले हैं, प्रवीण निषाद को 3760 वोटों की बढ़त। 
 
13:04 गोरखपुर उपचुनाव: पांचवें चरण की गिनती के बाद सपा के प्रवीण कुमार निषाद की बढ़त बरकरार, भाजपा के उपेन्द्र दत्त शुक्ला को 70, 317 वोट। 
 
12:50 आठवें राउंड के बाद समाजवादी पार्टी भाजपा से 10598 वोटों से आगे निकल गई है। 
 
12:32 फूलपुर में नागेन्द्र सिंह पटेल 14 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि गोरखपुर में भी भाजपा पीछे है। 
 
12:32 गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने दोनों ही जगह बढ़त बना रखी है। 
 
12:24 भाजपा के उपेन्द्र दत्त शुक्ला से 2962 वोटों से आगे चल रहे हैं, प्रवीण निषाद को 59907 वोट मिले हैं। 
 
12:24 गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव: चौथे चरण के बाद सपा के प्रवीण निषाद ने बनाई बढ़त। 
 
12:13 फूलपुर उपचुनाव: सपा प्रत्याशी नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल 12231 वोटों से भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल से आगे। 
 
12:13 निर्दलीय अतीक अहमद को 13737 वोट, जबकि कांग्रेस के मनीष मिश्र को 4443 वोट। 
 
12:13 फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के कौशलेन्द्र सिंह पटेल को 87326 वोट। 
 
12:11 फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में नवें राउंड के बाद समाजवादी पार्टी के नागेन्द्र सिंह पटेल को 99557 वोट। 
 
12:00 भाजपा के उपेन्द्र दत्त शुक्ला से 1537 वोटों से आगे चल रहे हैं प्रवीण निषाद । 
 
12:00 गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव परिणाम में तीसरे राउंड के बाद सपा के प्रवीण निषाद ने बनाई बढ़त। 
 
11:55 सीएम योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर सीट से सपा उम्मीदवार ने बनाई 1521 वोटों बढ़त। 
 
11:48 भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को मिले 67,146 वोट मिले। 
 
11:48 फूलपुर उपचुनाव में सातवें राउंड में भी सपा आगे, नागेन्द्र सिंह पटेल को मिले 75345 वोट
 
11:35 भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को 47631 वोट तो, निर्दलीय अतीक अहमद को 10505 वोट मिले। 
 
11:35 फूलपुर उपचुनाव में पांचवें चरण में भी सपा आगे, नागेन्द्र सिंह पटेल को मिले 54562 वोट। 
 
11:18 शुक्ला को मिले 15577 वोट, सपा के प्रवीण निषाद दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। 
 
11:18 गोरखपुर उपचुनाव में चौथे राउंड के बाद भाजपा के उपेन्द्र दत्त शुक्ला आगे।  
 
11:17 फूलपुर में निर्दलीय अतीक अहमद को 8, 583 वोट मिले। 
 
11:17 चौथे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को मिले 39, 955 वोट। 
 
11:17 फूलपुर उपचुनाव के चौथे राउंड में भी सपा आगे, नागेन्द्र सिंह पटेल को मिले 43, 562 वोट। 
 
11:16 गोरखपुर उपचुनाव: डीएम राजीव रौतेला ने मतगणना केंद्र पर मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर लगाई रोक, काउंटिंग अपडेट देने से किया मना। 
 
11:09 निर्दलीय उम्मीदवार अतीक अहमद को मिले 7750 वोट, सपा के नागेन्द्र 2441 वोट से चल रहे हैं आगे। 
 
11:08 तीसरे चरण के बाद भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को मिले 30, 786 वोट। 
 
11:08 फूलपुर उपचुनाव में तीसरे राउंड में भी सपा आगे. नागेन्द्र सिंह पटेल को मिले 33, 227 वोट मिले
 
11:05 भाजपा सिर्फ 1500 वोटों के फासले से आगे है, पहले यह बढ़त 3000 से ऊपर की थी। 
 
11:00 गोरखपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की बढ़त हुई कम। 
 
10:45 निर्दलीय प्रत्याशी अतीक अहमद को 8583 वोट। 
 
10:40 चौथे राउंड के बाद भी सपा 3607 वोटों से आगे। 
 
10:30 फूलपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी 3607 वोटों से आगे । 
 
10:28 फूलपुर में निर्दलीय अतीक अहमद को 4, 695 वोट मिले, सपा के नागेन्द्र 1058 वोट से आगे.
 
10:27 गोरखपुर में भाजपा के उपेन्द्र दत्त शुक्ला चौथे राउंड के बाद भी आगे, सपा के प्रवीण निषाद दूसरे नंबर पर। 
 
10:27 भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को 21, 402 वोट मिले। 
 
10:27 सपा के नागेन्द्र सिंह पटेल को 22,460 वोट मिले।  
 
10:27 दूसरे चरण में भी फूलपुर से समाजवादी पार्टी आगे। 
 
9:56 भाजपा के कौशलेन्द्र सिंह पटेल को 9906 और निर्दलीय अतीक अहमद को 2570 वोट। 
 
9:55 पहले राउंड की मतगणना के बाद सपा के नागेन्द्र सिंह पटेल 12383 वोट से आगे। 
 
9:54 फिलहाल सपा के नागेन्द्र सिंह पटेल 2372 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
 
9:53 नागेन्द्र पटेल को 7600 वोट मिले हैं, जबकि कौशलेन्द्र सिंह पटेल को 6163 वोट मिले हैं। 
 
9:52 तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद सपा के नागेन्द्र सिंह पटेल 1437 वोटों से आगे चल रहे हैं।  
 
9:50 सपा के प्रवीण निषाद ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। 
 
9:50 गोरखपुर से बीजेपी के उपेन्द्र दत्त शुक्ला करीब 3200 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
 
9:40 गोरखपुर ग्रामीण में भाजपा 1343 वोटों से आगे। 
 
9:38 गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा आगे चल रही है। 
 
9:38 1557 वोटों से सपा के नागेंद्र प्रताप आगे चल रहे हैं। 
 
9:36 तीसरे राउंड के बाद भी समाजवादी पार्टी आगे। 
 
9:20 फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल दूसरे नंबर पर। 
 
9:19 भाजपा के उपेंद्र शुक्ल गोरखपुर में 3000 वोटों से आगे। 
 
9:17 फूलपुर से समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप को 3472 वोट। 
 
9:17 फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल को 2073 वोट। 
 
9:10 भाजपा के उपेंद्र शुक्ल 1600 वोटों से आगे। 
 
9:05 समाजवादी पार्टी के प्रवीण निषाद दूसरे नंबर पर। 
 
9:00 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। 
 
भाजपा ने फूलपुर से कौशलेंद्र सिंह पटेल तथा गोरखपुर से उपेंद्र दत्त शुक्ल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि इन दोनो सीटों पर समाजवादी पार्टी ने क्रमश: प्रवीण निशाद तथा नागेंद्र प्रताप सिंह मैदान में है।  कांग्रेस ने इन दोनो सीटों पर भाजपा और सपा उम्मीदवारों के सामने क्रमश: मनीष मिश्र एवं सुरीथा करीम को खड़ा किया है।  भाजपा ने 2014 में राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 73 पर जीत हासिल की थी।  उसके सहयोगियों ने भी दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।  सपा ने पांच सीटें अपने नाम की थी, जबकि कांग्रेस और बसपा अपना खाता खोलने में नाकाम रही थीं। 
 
गोरखपुर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि भाजपा को चौतरफा समर्थन मिल रहा है। ‘‘ लोगों को पता है कि विकास ही एक मात्र रामबाण है। ’’ योगी ने इस उपचुनाव को 2019 के लोकसभा चुनाव का पूर्वाभ्यास करार दिया था।  इस चुनाव में भाजपा, सपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। 
 
बिहार में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटें
 
11 मार्च को अररिया लोकसभा के लिए हुए उपचुनाव में 57 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।  बिहार की भभुआ और जहानाबाद विधानसभा सीटों के लिए कराये गए उपचुनाव में क्रमश: 54.03 फीसदी तथा 50.06 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS