ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सपा ने जीती फुलपूर सीट, गोरखपुर का भगवा रंग लाल होने के करीब ; अररिया में जीत की ओर राजद
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2018 5:15:06 PM
सपा ने जीती फुलपूर सीट, गोरखपुर का भगवा रंग लाल होने के करीब ; अररिया में जीत की ओर राजद

नई दिल्ली/ लखनऊ/ पटना। उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट पर हुए लोकसभा उपचुनाव का नतीजा घोषित कर दिया गया है। सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को 59,613 मतो से शिकस्त दी है। वहीं इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई हैं। दूसरी तरफ गोरखपुर और बिहार की अररिया लोक सभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। कई राउंड की गिनती हो गई है। यूपी के गोरखपुर फुलपुर से सपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। बिहार की अररिया लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार सरफराज आलम आगे चल रहे हैं।
 
फूलपुर सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के  विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद त्यागपत्र देने के कारण खाली हुई थी। बता दें कि फूलपुर उपचुनाव के लिए 37.4 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में 50.2 फीसदी मतदान हुआ था। इस तरह इस बार 12.4 फीसदी वोटिंग कम हुई है। गौरतलब है कि आजादी के बाद पहली बार मोदी लहर में फूलपुर में भाजपा का 2014 के लोकसभा चुनाव में खाता खुला था। केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी।
 
 
-31वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को 3,37,683 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को कुल 2,80,535 वोट प्राप्त हुए। इस हिसाब से नागेंद्र पटेल इस राउंड तक 57,148 वोटों से आगे रहे। 
 
-28वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को 3,05,172 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को कुल 2,57,821 वोट प्राप्त हुए। इस हिसाब से नागेंद्र पटेल इस राउंड तक 47,351 वोटों से आगे रहे। 
 
-25वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को 2,71,752 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को कुल 2,33,254 वोट प्राप्त हुए। इस हिसाब से नागेंद्र पटेल इस राउंड तक 38,498  वोटों से आगे रहे। 
 
 
-22वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को 2,38,933 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को कुल 2,08,128 वोट प्राप्त हुए। इस हिसाब से नागेंद्र पटेल इस राउंड तक 30,805 वोटों से आगे रहे। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार अतीक अहमद को 33,818 और कांग्रेस के मनीष मिश्र को 11,934 वोट मिले।
 
-20वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को 2,18,963 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को कुल 1,89,489 वोट प्राप्त हुए। नागेंद्र पटेल इस राउंड तक 29,472 वोटों से आगे रहे। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार अतीक अहमद को 29,150 और कांग्रेस के मनीष मिश्र को 10673 वोट मिले।
 
-16वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल 1,80,367 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को कुल 1,52,740 वोट प्राप्त हुए। इस हिसाब से नागेंद्र पटेल इस राउंड तक 27,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार अतीक अहमद को 21,585 और कांग्रेस के मनीष मिश्र को 8.469 वोट मिले।
 
-  फूलपुर में 15वें राउंड की मतगणना में सपा के नागेंद्र सिंह पटेल 22842 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा को 167008 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के कौशलेंद्र सिंह पटेल को 144166 मत मिले हैं। 
 
-14वें राउंड की गिनती के बाद सपा के नागेंद्र पटेल 20495 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा को 155314 तथा भाजपा को 134819 वोट मिले हैं।
 
- 11वें राउंड की गणना के बाद सपा नागेंद्र पटेल 15713 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा को 122247 वोट और भाजपा के कौशलेंद्र सिंह पटेल को 106534 वोट मिले हैं।
 
-नौवें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार नागेंद्र पटेल 12 231 वोट से आगे चल रहे हैं।
 
-  अाठ राउंड की काउंटिंग पूरी। सपा को 87272 मत व भाजपा को 77348 मत मिले। यहां सपा को नागेंद्र पटेल 9924 वोट से अागे चल रहे हैं।
 
-  समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नागेंद्र पटेल 54,562 वोट तथा भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल को 47631 वोट मिले हैं। यहां सपा 6931 वोट से आगे चल रही है।
 
-चौथे राउंड में फूलपर से सपा उम्मीदवार नागेंद्र पटेल 3607 वोटों से आगे।
 
- तीसरे राउंड की गणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को मिले 33227 मत, भाजपा प्रत्याशी को 30786 मत, सपा प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल से 2441 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्रा को सिर्फ 1398 मत मिले हैं।
 
-फूलपुर में सपा नागेंद्र पटेल और भाजपा के कौशलेंद्र पटेल के बीच वोटों का अंतर बढ़ गया है।
 
गोरखपुर सीट के लिये 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद त्यागपत्र देने के कारण खाली हुई थी। यहां से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ल बढ़त बनाए हुए हैं।
 
-25वें राउंड की गिनती के बाद सपा उम्मीदवार 22,954 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा के प्रवीण निषाद को 3,77,146 तथा भाजपा के उपेंद्र शुक्ला को  3,54,192 मत मिले हैं।
 
- 24वें राउंड की मतगणना में सपा को 363272 वोट मिले जबकि भाजपा को 338799 वोट मिले । सपा की बढ़त 24473 वोट है। इससे पहले 23 वें राउंड में सपा को 348616 वोट मिले जबकि भाजपा को 322452 वोट मिले ।
 
-22वें राउंड की गिनती के बाद सपा उम्मीदवार 25,870 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा के प्रवीण निषाद को 3,34.463 तथा भाजपा के उपेंद्र शुक्ला को  3,08.593 मत मिले हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS