ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कांग्रेस का विघटन हो रहा है : अनंत कुमार
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2018 12:01:13 PM
कांग्रेस का विघटन हो रहा है : अनंत कुमार

नई दिल्ली। बुधवार को संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कांग्रेस पर तगड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उसका विघटन हो रहा है और वे हाशिए पर जा रही है। कुमार ने यहां संसद भवन परिसर में मीडिया से कहा जो कांग्रेस कभी मुख्यधारा की पार्टी थी, आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में हाशिये पर जा रही है।
 
यह तथ्य सभी पार्टियां जानती हैं। गांधी के विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास के तहत मंगलवार रात दिए गए रात्रिभोज के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने यह बात कही। विपक्षी एकता के बारे में उन्होंने कहा कि गांधी डिनर के तहत गोलबंद करने का जो प्रयास कर रही हैं उसके केंद्र में कोई गोल ही नहीं है।
 
कांग्रेस गिर रही है, शिथिल हो रही है और बिखर रही है। उसका विघटन हो रहा है। जब कांग्रेस का विघटन हो रहा है, हर चुनाव में वह हार रही है, तो गोलबंदी कैसे होगी। इसलिए इसमें कोई तर्क नहीं है।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में चुनाव के बाद बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मजबूत हुई है। उन्होंने कहा भाजपा और (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग बढ़ा है। पूर्वोत्तर के चुनाव परिणामों के पश्चात राजग ‘प्लस’ हो चुका है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS