राष्ट्रीय
मतगणना आज : उत्तर प्रदेश में बीजेपी और बिहार में आरजेडी आगे
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2018 9:22:08 AMनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर तथा बिहार की अररिया लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरु हो गई। उप्र की दोनों ही सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं बिहार की अररिया सीट पर आरजेडी उम्मीदवार ने बढ़त बना ली है।
गोरखपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी सहित कुल 10 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जबकि फूलपुर सीट पर 22 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। दोनों सीटों के चुनाव परिणाम दोपहर बाद ही मिलने की संभावना है।
गौरतलब है कि गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री तथा फूलपुर से केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर इनके इस्तीफा देने से रिक्त हुई थी।
फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह हैं, कांग्रेस के टिकट पर वरिष्ठ नेता जेएन मिश्र के पुत्र मनीष मिश्रा ने यह चुनाव लड़ा है।अररिया से चुनावी मैदान में कुल सात उम्मीदवारों का भाग्य इवीएम में कैद है। जिनमें राजद ने दिवंगत सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के पुत्र सरफराज आलम को और भाजपा ने प्रदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।