राष्ट्रीय
भारत-फ्रांस के बीच एक लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के समझौते हुए
By Deshwani | Publish Date: 11/3/2018 10:58:43 AMनई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के भारत दौरे का आज तीसरा दिन है। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति की मौजूदगी में 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। रक्षा संबंधों में आई प्रगाढ़ता प्रदर्शित करते हुए भारत और फ्रांस ने युद्धक पोतों के लिए नौसैन्य अड्डों के द्वार खोलने सहित एक दूसरे के सैन्य केन्द्रों के उपयोग की व्यवस्था करने वाले एक रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही पनीय सूचनाओं के विस्तृत संरक्षण, जैतापुर परमाणु बिजली संयंत्र परियोजना के काम में तेजी और भारत और फ्रांस की कंपनियों और सरकारी उपक्रमों के बीच आज विमानन, नवीकरणीय ऊर्जा और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में 13 अरब यूरो ( एक लाख करोड़ रुपये से अधिक) मूल्य के समझौते हुए।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों आज भी कई अहम कार्यक्रम हैं। वो आज इंटरनेशनल सोलर एलायंस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 4।30 बजे आगरा के लिए रवाना होंगे। शाम 5.15 बजे ताजमहल जाएंगे फिर वहां से शाम 6.55 बजे दिल्ली वापस आएंगे। अगले दिन यानी 12 मार्च को उनका वाराणसी जाने का कार्यक्रम है।