ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भारत-फ्रांस के बीच हुए 14 समझौते, पीएम मोदी बोले- दोनों देशों की दोस्‍ती अहम
By Deshwani | Publish Date: 10/3/2018 4:13:54 PM
भारत-फ्रांस के बीच हुए 14 समझौते, पीएम मोदी बोले- दोनों देशों की दोस्‍ती अहम

नई दिल्ली। भारत और फ्रांस के बीच शनिवार को रेल, उच्च शिक्षा, रक्षा, पर्यावरण और अंतरिक्ष सहित 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस को सबसे भरोसेमंद रक्षा पार्टनर बताया। दोनों मुल्कों के बीच 14 अहम करार पर उन्होंने कहा, 'रक्षा अंतरिक्ष और पर्यावरण का हमारा इतिहास बहुत लम्बा है, सरकार किसी की भी हो हमारी दोस्ती और ऊंचे पर ही रहे हैं। हम फ्रांस के सबसे विश्वस्त रक्षा पार्टनर में से एक हैं। रक्षा उपकरण और उत्पादन में हमारे सम्बन्ध बहुत अमूल्य हैं, विश्व में सुख शांति के लिए हिन्द महासागर की बहुत महत्व रखने वाला है। भविष्य में हम, आज हम इंडियन ओसियन क्षेत्र में सहयोग के लिए हम एक नया आयाम लिख रहे हैं।'

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-एमैनुएल मैक्रों की वार्ता के बाद भारत और फ्रांस ने सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने वाले 14 समझौते किए। मोदी- मैक्रों की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच गोपनीय सूचना की सुरक्षा पर भी समझौता हुआ।  मैक्रों के साथ वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'भारत और फ्रांस के बीच रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूत सहयोग है।'

 

पीएम मोदी ने कहा, 'वोल्टेयर, विक्टर ह्यूगो जैसे विचारकों ने भारत के बारे में लिखा और अपने नजदीक पाया है, भविष्य में इंडियन ओसन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है इसीलिए आज दोनों देश जॉइंट मिशन जारी कर रहे है, वाराणसी में आपको प्राचीन भारत की झलक मिलेगी।' 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS