ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष पर कसा तंज
By Deshwani | Publish Date: 10/3/2018 3:27:06 PM
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष पर कसा तंज

पटना। बिहार की सियासत में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर चलता ही रहता है। सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का कोई भी मौका गंवाते नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के डिनर पर करारा तंज कसा है। 

 
गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक भविष्य खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। साथ ही उत्तर प्रदेश में तो मायावती और अखिलेश सिंह ने कांग्रेस को ठेंगा दिखा दिया है। कांग्रेस को अपना कोई और ठिकाना खोजना पड़ेगा।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए सोनिया गांधी ने राजनीति छोड़ डिनर प्लान करना शुरू कर दिया है। सिंह ने डिनर में तेजस्वी यादव को बुलाने पर कहा कि सोनिया लालू प्रसाद यादव से मिलने जेल भी जा सकती हैं।  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS