ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
जम्मू एवं कश्मीर: उड़ी व पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलाबारी, जवान घायल
By Deshwani | Publish Date: 9/3/2018 8:56:57 PM
जम्मू एवं कश्मीर:  उड़ी व पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलाबारी, जवान घायल

श्रीनगर। पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू संभाग के पुंछ जिले और उत्तरी कश्मीर के उड़ी (बारामुला) सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी की। उड़ी में सेना का एक जवान घायल हो गया। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर गोलाबारी की, लेकिन एलओसी पार नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं पाकिस्तानी गोलाबारी से उड़ी के अग्रिम इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है। कुछ लोगों ने फिर से अपने घरों पर ताला लगाकर सुरक्षित इलाकों में पनाह लेना शुरू कर दिया है।

 
अधिकारियों ने बताया कि सुबह अचानक पाकिस्तानी सैनिकों ने उड़ी में जानी पीर बाबा चौकी व उसके दायरे में आने वाली नागरिक बस्तियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। पाकिस्तानी सेना द्वारा दागा गया एक गोला चौकी के बाहरी हिस्से में गिरा, जिसमें सेना की 17 जाट रेजिमेंट के सिपाही परमवीर सिंह जख्मी हो गए। इसके बाद भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर तीव्र गोलाबारी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलाबारी होती रही और उसके बाद पाकिस्तानी बंदूकें शांत हो गई।
 
घायल जवान को निकटवर्ती अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उड़ी में एक सैन्य कमांडर ने बताया कि जिस तरीके से पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी की है, उसे देखकर लगता है कि यह आतंकियों के किसी दल को भारतीय इलाके में घुसपैठ कराने की साजिश थी। फिलहाल, उड़ी सेक्टर के सभी अग्रिम इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया गया है। उधर, पुंछ में भी सुबह करीब 10 बजे पाकिस्तान ने एक घंटे तक गोलाबारी की, जिसका भारत ने कड़ा जवाब दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS