ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पीएम मोदी की मौजूदगी में त्रिपुरा के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने ली शपथ
By Deshwani | Publish Date: 9/3/2018 6:10:21 PM
पीएम मोदी की मौजूदगी में त्रिपुरा के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने ली शपथ

अगरतला। त्रिपुरा का राजनीतिक माहौल लाल से गेरूआ हो गया है और सत्ता में हुआ यह परिवर्तन राज्य की राजधानी में प्रमुख तौर पर नजर आया जहां भाजपा सरकार ने पहली बार सत्ता संभाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में त्रिपुरा के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने शपथ ग्रहण की। जिष्णु देबबर्मा ने राज्य के डिप्टी सीएम पद पर शपथ ली। असम राइफल्स के विशाल मैदान में शपथ ग्रहण के इस भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम के लिए100 फुट ऊंचा मंच तैयार किया गया था। इसकी जानकारी खुद भाजपा पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा गठबंधन को 60 में से 43 सीटें मिली हैं। चुनाव परिणाम आने के साथ ही त्रिपुरा में पिछले करीब 25 साल से चल रहे वामपंथी शासन का अंत हो गया। शपथ समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवानी और मुरली मनोहर जोशी के अलवा पूर्वोत्तर क्षेत्र में भाजपा शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सीएम माणिक सरकार भी मंच पर मौजूद रहे।

 
48 वर्षीय देब ने 6 मार्च को राज्यपाल तथागत राय से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 6 मार्च को ऐलान किया था कि जिशनू देबबर्माराज्य के उपमुख्यमंत्री होंगे। देबबर्मा की सीट पर चुनाव स्थगित हो गया था। वह चारिलम( अनुसूचित जनजाति) सीट से चुनाव लड़ रहे थे और इस सीट पर माकपा प्रत्याशी की मौत की वजह से चुनाव नहीं हुआ।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS