ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
महिला सशक्तिकरण के लिए सभी वर्गो को लैंगिक रुप से संवेदनशील बनाया जाए: नायडू
By Deshwani | Publish Date: 8/3/2018 3:48:28 PM
महिला सशक्तिकरण के लिए सभी वर्गो को लैंगिक रुप से संवेदनशील बनाया जाए: नायडू

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए समाज के सभी स्तरों और वर्गो को लैंगिक रुप से संवेदनशील बनाया जाना चाहिए।

 
 
नायडू ने सुबह सदन में विधायी कार्य निपटाने के बाद सदस्यों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन महिलाओं को समानता, न्याय और आर्थिक विकास देने की प्रतिबद्धता का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में महिलाओं को सुरक्षा और समानता उपलब्ध कराने पर जोर देने की जरुरत है। महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए सभापति ने कहा कि लड़कियों के प्रति हो रहे भेदभाव को समाप्त करने के लिए सभी को एकजुटता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार, मोहल्ले, स्कूल, संस्थान तथा समुदाय को लैंगिक रुप से संवेदनशील बनाया जाना चाहिए।
 
लड़कियों और महिलाओं का सम्मान करने की मानसिकता की शुरूआत घर की जानी चाहिए। इसे स्कूल, सार्वजनिक स्थलों, सार्वजनिक यातायात और अन्य स्थानों पर भी शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को तेज गति से विकसित करने के लिए देश की आधी आबादी को सामजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रुस से सशक्त बनाना जरुरी है। इसके लिए उन्होंने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का भी समर्थन किया। नायडू ने कहा कि माता पिता को लडक़े और लडक़ी में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए और लडक़ों को लड़कियों का सम्मान करना सिखाया जाना चाहिए। लड़कियों के साथ किसी भी तरह से लडक़ों से कमतर व्यवहार नहीं करना चाहिए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS