ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
महिला सशक्तीकरण विश्व समुदाय के समक्ष एक बड़ी चुनौती: सुमित्रा
By Deshwani | Publish Date: 8/3/2018 3:26:09 PM
महिला सशक्तीकरण विश्व समुदाय के समक्ष एक बड़ी चुनौती: सुमित्रा

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण विश्व समुदाय के समक्ष वर्तमान समय की बड़ी चुनौती है।

 
महाजन ने लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उल्लेख किया और सदन की तरफ से सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण यानी महिलाओं को समर्थ बनाना समय की आवश्यकता बताया और कहा कि यह एक प्रकार से विश्व समुदाय के समक्ष बड़ी चुनौती है।
 
उन्होंने कहा कि यदि स्त्री एवं पुरुष को मानवता रूपी पक्षी के दो पंख मानें तो ऊंची एवं सफल उड़ान के लिए दोनों का समान रूप से सशक्त होना है। अगर हम सब नारी की सर्वांगीण प्रगति तथा महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए संकल्पित होकर इस दिशा में मिलकर कार्य करें तो मेरा विश्वास है कि विश्व के आकाश में भारत का विकास पक्षी ऊंची उड़ान भरेगा। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि हर साल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS