ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सीबीआई के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दाऊद का करीबी फारुक दुबई से गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 8/3/2018 11:07:22 AM
सीबीआई के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दाऊद का करीबी फारुक दुबई से गिरफ्तार

मुंबई। 1993 मुंबई ब्लास्ट के आरोपी और अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी फारुक टकला को सीबीआई ने दुबई से गिरफ्तार किया है। टकला को मुंबई लाया गया है। 1995 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। सीबीआई आज सुबह उसे एयर इंडिया के विमान से मुंबई लाई, जहां से उसे सीधा सीबीआई दफ्तर ले जाया गया। टकला को आज टाडा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
25 साल पहले 12 मार्च, 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 बम धमाके हुए थे। इसमें 257 लोगों की जान गई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। धमाके में 27 करोड़ रुपए की संपत्ति नष्ट हुई थी। इस मामले में 129 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था। टाडा कोर्ट ने साल 2007 में 100 लोगों को सजा सुनाई, जिसमें फारुक टकला पर साजिश, मर्डर और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। याकूब मेमन को 2015 में इस मामले में फांसी हो चुकी है। वहीं धमाके का मास्टरमाइंड दाऊद अभी फरार चल रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS