राष्ट्रीय
राबड़ी ने सवालिया अंदाज में साधा नीतीश पर निशाना, पूछा- मर गई क्या अंतरात्मा?
By Deshwani | Publish Date: 7/3/2018 3:52:47 PMपटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सवालिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की अंतरात्मा क्या अब मर चुकी है, वह क्या केवल तेजस्वी यादव और लालू परिवार के लिए ही जागती है। सरकार के बालू नीति को लेकर बुधवार को विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और सरकार से इस पर विचार करने की मांग की।
पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी ने कहा की बालुबंदी से जनता को बुहत परेशानी हो रही है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार को जनता सबक सिखाएगी। त्रिपुरा में मूर्ति तोड़ने के मामले में राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश में दंगा करवा रही है। बिहार में प्रशासन फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध बढ़ रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। बता दें कि बिहार के मुख्य सचिव सहित सात लोगों को चारा घोटाला के मामले में नोटिस जारी किया गया है। इस पर विपक्ष ने सत्र में हंगामे करते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।