ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राजनीति के जरिए संपत्ति बनाने वालों को जनता सिखाएगी सबकः सुशील मोदी
By Deshwani | Publish Date: 7/3/2018 11:01:20 AM
राजनीति के जरिए संपत्ति बनाने वालों को जनता सिखाएगी सबकः सुशील मोदी

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिनके 15 साल के शासन में लाखों लोगों को रोजी-रोटी के लिए अपना गांव-घर छोड़कर पलायन करना पड़ा, लेकिन केवल एक परिवार की सम्पत्ति अरबों रुपए में पहुंच गई, उन्होंने न छह महीने पहले गांधी मैदान की रैली में भ्रष्टाचार के आरोपों का बिंदुवार जवाब दिया था, न हाल की न्याय यात्रा में। राजनीति को संपत्ति अर्जित करने का जरिए बनाने वाले लोगों को जनता सबक सिखाएगी। 
 
सुशील मोदी ने जदयू से बागी हो चुके शरद यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि शरद यादव आज राबड़ी देवी का नेतृत्व स्वीकार कर उन्हीं के स्तर के बेबुनियाद आरोप सरकार पर लगाते हुए खुद हास्यास्पद हो गए हैं। शरद यादव उस कांग्रेस के साथ हैं, जिसके समय भागलपुर में भीषण दंगा हुआ। वह जब से महागठबंधन को मजबूत करने चले, तब से कांग्रेस के चार एमएलसी साथ छोड़ गए। अब उनका समाजवाद लालू-राबड़ी-तेजस्वी के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।
 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मनोनीत बिपल्व देव और उपमुख्यमंत्री मनोनीत जिष्णु देब बर्मन को हार्दिक शुभकामनाएँ। हमें विश्वास है कि राज्य की पहली एनडीए सरकार का नेतृत्व करने जा रहे विप्लव-विष्णु की टीम साम्यवादी शासन की 25 साल पुरानी जड़ता को समाप्त कर सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं की आकांक्षाएं पूरी करेगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS