राष्ट्रीय
पूर्वोत्तर में मिली हार से राहुल अपने मंत्रियों से हुए नाराज
By Deshwani | Publish Date: 6/3/2018 10:41:26 AMनई दिल्ली। कांग्रेस मुखिया राहुल गांधी बिहार के प्रकरण व पूर्वोत्तर में मिली हार के बाद अब सी.पी. जोशी और मधुसूदन मिस्त्री जैसे वरिष्ठ नेताओं, जो अब तक उनकी गुडविल में थे, से नाराज हैं। चूंकि ये दोनों नेता बिहार समेत पूर्वोत्तर का कामकाज देख रहे थे। कुछ दिन पहले जब बिहार के राज्य अध्यक्ष अशोक चौधरी ने त्याग पत्र दिया तो उस दौरान उन्होंने भी इस सबके लिए जोशी को ही जिम्मेदार ठहराया है।
यही नहीं, पूर्वोत्तर के कई नेताओं ने भी पार्टी की हार के लिए इन दोनों पर ही निशाना साधा था। मधुसूदन अभी कर्नाटक में होने वाले चुनावों के मद्देनजर बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी के मुखिया हैं लेकिन अब राहुल की नाराजगी के चलते उन्हें इस कमेटी से हटाया जा सकता है।