ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कांग्रेस पूर्वोत्तर के लोगों का विश्वास फिर से जीतेगी: राहुल गांधी
By Deshwani | Publish Date: 5/3/2018 7:27:35 PM
कांग्रेस पूर्वोत्तर के लोगों का विश्वास फिर से जीतेगी: राहुल गांधी

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह त्रिपुरा, नगालैंड एवं मेघालय के लोगों के जनादेश का स्वागत करते हैं और क्षेत्र के लोगों का विश्वास फिर से जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्वोत्तर के इन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए गत शनिवार को घोषित परिणामों में जहां कांग्रेस नगालैंड और त्रिपुरा का खाता भी नहीं खुल पाया वहीं मेघालय में 21 सीटों के साथ वह सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार नहीं बना पा रही है।

 
राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के लोगों के जनादेश का सम्मान करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पूर्वोत्तर भर में अपनी पार्टी को मजबूत करने और लोगों का विश्वास फिर से जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं पार्टी के लिए श्रम करने वाले प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’’
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS