ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कांग्रेस मुक्त भारत की बात करना भाजपा का सपनाः राजद नेता
By Deshwani | Publish Date: 5/3/2018 11:40:09 AM
कांग्रेस मुक्त भारत की बात करना भाजपा का सपनाः राजद नेता

पूर्णिया(अमित कुमार)। राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह सोमवार को पूर्णिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करना भाजपा का सपना है। जल्द ही पूरे देश में महागठबंधन बनेगा और भाजपा को उखाड़ फेकेंगे। 
 
रघुवंश प्रसाद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। राजस्थान, एमपी में भाजपा की करारी हार हुई है। रघुवंश सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में स्थानीय पार्टी से गठजोड़ करने में भाजपा कामयाब हुई लेकिन कांग्रेस पिछड़ गया। इसी कारण भाजपा की जीत हुई है। 
 
राजद नेता का कहना है कि देश में गरीबी, बेरोजगारी बढ़ गई है। सरकार की नीतियों के चलते किसान परेशान हैं, शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है और स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को झूठे सपने दिखा रही है। यह जुमला पार्टी है अब लोग इनके बहकावे में नहीं रहेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह जिस एनडीए को कोसते थे उसी में घुस गए हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS